चलो एक बार फिर से ,
गुम हो जाएँ उन अतीत के पन्नों में |
चलो एक बार फिर से ,
घूम आयें उन बीती गलियों में |
चलो एक बार फिर से ,
जी आयें उन गुजरे लम्हों में |
चलो एक बार फिर से ,
हँस ले उन हसीन यादों को |
चलो एक बार फिर से ,
सुन आयें उन अनकही बातों को |
चलो एक बार फिर से ,
चूम आयें उन बुलंद इरादों को |
चलो एक बार फिर से ,
चलो दोहरा आयें उन वादों को |
चलो एक बार फिर से ,
रो आयें बैठ कर साथ में |
चलो एक बार फिर से ,
गा आयें मिलकर एक सुर में |
चलो एक बार फिर से ,
निश्छल भाव से भर जाएँ |
चलो एक बार फिर से ,
सारी कटुता भूल जाएँ |
चलो एक बार फिर से ,
सब मिलकर मौज मनाएं |
(missing my school days 2 much, so dedicated 2 all my frenz )