बाल कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाल कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

पशु अदालत

जानवरों का अदालत था सजा हुआ 
लोमड़ी जी ने एक  मुजरिम  पेश किया
 गरजकर पूछा राजा  शेर ने, 
क्या किया है इस मानुष ने ?
गर्दन ऊँची कर बोले जिराफ भाई 
इसने पशुओं पर गोलियां चलाई 
पेड़ों का भी इसने किया कटाई 
इसने पशुओं पर गोलियां चलाईं
पेड़ों का भी इसने किया कटाई 
हमें फंसाने के लिए जाल भी बिछाई 
इतने में मानव चिल्लाया 
शेर पर हीं तोहमत लगाया 
तुम भी तो करते हो शिकार 
जानवरों को बनाते अपना आहार 
गुस्से में मंत्री बाघ उठ खड़ा हुआ 
गुस्साया दहाडा और फिर कहा 
ऐ मानुष! नहीं है यह गुनाहगार 
प्रकृति ने दिया इन्हें यही आहार 
कभी नहीं करते हैं शिकार 
गुफा का करने के लिए श्रृंगार  
नहीं चुराते हाथी दाँत
बनाने के लिए कंठहार 
हाथी, सुन मानव मुस्कुराया 
इसबार उसपर हीं इल्जाम लगाया 
कहा हाँ मैंने वृक्ष को नुक्सान पहुँचाया है 
हाथी भी जंगल उजड़ा करता है 
भोला हाथी बोला मैं पत्ते खता हूँ 
वृक्ष को नुक्सान नहीं पहुँचाता हूँ 
महाराज इसने मुझे जाल में फंसाया था 
तब कितनी मुश्किल से बन्दर ने छुड़ाया था 
उसके भोलेपन ने सबको हंसाया 
पर मानव मन ही मन झल्लाया 
शेर ने मानव को देख और गुर्राया 
डर से बेचारे को पसीना आया 
शेर गरजा, मानकर तुम्हे वन का मेहमान 
जाओ दिया हमने जीवनदान 
मगर दोबारा इधर का रुख न करना 
बहुत पछताओगे बाद में वरना
शेर के न्याय देख मानव मुग्ध हुआ 
जानवरों का प्यारा जंगल मानव मुक्त हुआ

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

नन्ही सी लड़की



 एक नन्ही सी प्यारी लड़की थी
बड़े महलों में वो रहती थी
सबकुछ था महलों में लेकिन
एक खालीपन सा लगता था
उसकी न कोई सहेली थी
वो तो बिलकुल अकेली थी
बगिया में फुल उगाती थी
तितली संग खेला करती थी
रातों को जागा करती थी
चंदा से बातें करती थी
कहती ओ चंदा मामा आ
मुझको परियों का देश दिखा
एक दिन वो गुडिया सोयी थी
ख्वाबों में अपने खोई थी
सपने में एक चिड़िया आई
जो चीं चीं करके गाती थी
सतरंगी से पर थे उसके
आँखें भी चमकीली थी
जब भी वो हाथ बढाती थी
चिडिया फुर्र से उड़ जाती थी
जब चिडिया रानी भाग गयी
तब नींद से गुडिया जाग गयी
आँखें खोला तो सामने हीं
वो चिड़ियाँ रानी बैठी थी
बोली ओ नन्ही गुडिया सुन
मैं एक संदेशा लाई हूँ
चंदा ने भेजा है मुझको
परीलोक दिखाने आई हूँ
चल मेरी होकर संग अभी
पर किसी से कुछ भी कहना नहीं
मेरी बस हैं एक शर्त यही
वापस न तू आ पायेगी
अपनी दुनिया छोड़ चलूँ ?
मैं कैसे तेरे संग चलूँ ?
मम्मी को भूल न पाऊँगी
पापा की याद सताएगी
मुझे तेरे संग न चलना है
अपने हीं घर में रहना है
सुनकर चिडिया हंसने लगी
मैं यही संदेशा लायी थी
मम्मी से प्यारी परी नहीं
पापा जैसा न चंदा है
हँस कर मीठी बात करो
दोस्त भी फिर बन जायेंगे
बड़ों की बातें सदा मानो
वे प्यार से गले लगायेंगे
फिर न अकेली तुम होगी
समझ गयी प्यारी गुडिया ?
अब मुझको भी करदो विदा
मैं वापस फिर से आऊँगी
परियों से तुझे मिलाऊँगी

 मेरी छोटी बहन ३ साल छोटी है मुझसे, उसे कहानी सुनने का शौक था और मैं उसकी कहनियों का संग्रह | रोज़ कभी ३ तो कभी ५ कहनियों का आर्डर करती थी और मैं उसे सुनाती थी | कभी कहती राक्षस की कहानी सुनाओ और आधे रास्ते में उसे रोबोट की कहानी सुननी होती और मेरा रोबोट राक्षस वाली कहानी में घुस जाता था | मैं सारी कहानियां तो भूल गयी हूँ वही याद दिलाती रहती है की कितना मस्त कहानी सुनाती थी न तुम सारा नोट करली होती तो बाल कहानीकार बन गयी होती अब तो अजीब लिखती हो तुम फालतू सा | उसकी कहानियों की हर फरमाईस मैंने पूरी की है बस एक कमी रह गयी थी उसका कहना था की कोई गाना वाला कहानी सुनाओ जैसा मम्मी राजा हरीश चन्द्र की सुनाती है | अब तो मैं भी बड़ी हो गयी हूँ और वो भी पर बच्चों की कमी थोड़े है किसी और बच्चे को सुना दूंगी यह बाल गीत | काश लिख कर लय और धुन बताया जा सकता |

मंगलवार, 25 जनवरी 2011


















चिड़िया रानी चिडिया रानी
क्यूँ तेरी आँखों में पानी ?
बतलाओ न अपनी कहानी
                क्या बतलाऊ  मछली बहना
                दुश्वार किया इंसानों ने जीना
                 पहले आश्रय स्थल पेड़ को छिना
                 अब जाल में फंसाते डाल कर दाना
कभी न सुनते हमारा कहना
हमे न इन  पिंजड़ों में रहना
उनकी कटोरी का दाना नहीं खाना
न हीं उनका मिनरल वाटर है पीना
                   हमे नहीं बनना है उनके घर का गहना
                    नील गगन में स्वछंद विचरण है करना
                   हमे तो बस प्रभु की इस दुनिया में है उड़ना
                   आकाश की हर ऊंचाई को है चूमना
हमे तो क्षितिज से हैं बाते करनी
इसी तरह खुशी से है जीना
और खुशी से हीं है मरना