विश्लेषण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विश्लेषण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 19 मार्च 2012

प्रेम की निशानी,एक जादुई शहर..............

  
चलो दोस्तों आज आपको एक कहानी सुनाती हूँ | ये कहानी ना किसी राजा की है ना रानी की, नाहीं किसी जादुई दुनिया की बल्की ये कहानी है एक ऐसे शहर की जिसने अपनी गलिओं में ऐसी हजारों हज़ार कहानिओं को संगृहीत कर रखा है | ये कहानी है उस शहर की  जिसने कई प्राकृतिक, अप्राकृतिक आपदाओं को झेला पर आज भी हँसता हुआ खड़ा है कर्तव्य पथ पर अडिग एक सैनिक की भांति | भारत के गौरवशाली इतिहास में अति प्राचीन शहरों में गिना जाता है इस शहर को | पुरातात्विक विशेषज्ञों की माने तो आज से लगभग ढाई हज़ार वर्ष पूर्व जन्मा था यह शहर जिसे आज हम 'पटना' के नाम से जानते हैं | जी हाँ बिहार कि राजधानी 'पटना' हीं है वो शहर जिसका प्रमाणित इतिहास  शुरू होता है चार सौ नब्बे ईसा पूर्व यानि हर्यक वंश के शासक राजा अजातशत्रु के शासन काल से, जब उन्होंने रणनीतिक दृष्टिकोण से राजगृह (वर्तमान में राजगीर) से बदलकर अपनी राजधानी बनाया इस शहर को, लेकिन  इस शहर का वास्विक इतिहास तो और भी पुराना और रोचक है | 
दन्त कथाओं में पटना को जादू से उत्पन्न एक शहर के रूप में दर्शाया गया है जिसके जनक राजा पत्रक ने इसका निर्माण किया अपनी प्यारी रानी पाटली के लिए और इसी कारण इसे पाटलिपुत्र या पाटलिग्राम के नाम से जाना जाता था | इतिहास के पन्नो पर कई जगह इसका उल्लेख पुष्पपुर या कुसुमपुर के रूप में भी मिलता है क्यूंकि यहाँ दवा और इत्र के लिए गुलाब की खेती बहुतायत मात्रा में हुआ करती थी | सत्रह सौ चार ई० में मुग़ल बादशाह औरंगजेब ने अपने प्रिय पौत्र मुहम्मद अज़ीम जो कि उस वक़्त पटना का सूबेदार हुआ करता था के अनुरोध पर इसका नाम अजीमाबाद रखा |
इसके विभिन्न नामों से परिचित हो जाने के बाद आइये अब चलते हैं इतिहास कि गलिओं में और भी नज़दीक से जानने इस प्रेम की निशानी जादुई शहर को जो बसा है गंगा के किनारे सोन आर पुनपुन नदिओं के संगम पर | कहते हैं बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध ने अपने आखिरी समय में यहाँ से गुज़रते हुए कहा था कि इस शहर का भविष्य उज्जवल तो है पर कभी बाढ़, आग या आपसी संघर्ष की वजह से यह बर्बाद भी हो जायेगा | मौर्य साम्राज्य के उत्कर्ष के बाद से ही पाटलिपुत्र लगातार सत्ता का केंद्र बना रहा | मौर्य के बाद कई राजवंशों के राजाओ ने यहीं से पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया | गुप्तवंश के शासनकाल को प्राचीन भारत का स्वर्णयुग कहा जाता है पर इसके बाद पाटलिपुत्र को वह गौरव प्राप्त नहीं हुआ जो मौर्य काल में प्राप्त था |गुप्त साम्राज्य के पतन के बाद बख्तियार खिलजी ने यहाँ अपना आधिपत्य जमा लिया और कई आध्यात्मिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर दिया फलस्वरूप पटना अपने देश का राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र ना रहा लेकिन फिर भी मुग़ल काल के सत्ताधारियों ने इस पर अपना नियंत्रण बनाये रखा | शेरसाह सूरी ने जीर्ण पड़े शहर का पुनर्निर्माण करने कि सोची, गंगा तीर उन्होंने किला बनवाया | उनका बनवाया एक भी दुर्ग तो अब नहीं है पर अफगान शैली में निर्मित एक मस्जिद अब भी है | अफगान सरगना दाउद से युद्ध के  दौरान मुग़ल बादशाह अकबर भी यहाँ आयें थे |
पाटलिपुत्र का प्रथम लिखित विवरण यूनानी इतिहासकार मेगास्थनीज़ ने दिया | कहते हैं शुरुआती दौर में पाटलिपुत्र पुर्णतः लकड़ियों का बना हुआ शहर था फिर सम्राट अशोक ने बाद में इसे शिलाओं कि संरचना में तब्दील किया | इन संरचनाओं का जिवंत विवरण चीन के फाहियान द्वारा लिखे भारत के उनके यात्रा वृतांत में मिलता है | कौटिल्य ने अर्थशास्त्र और विष्णु शर्मा ने पंचतंत्र कि रचना यहीं पर कि थी | अकबर के राज्य सचिव तथा आइन-ए-अकबरी के लेखक अबुल फज़ल ने पटना को कागज़, पत्थर तथा शीशे का संपन्न औद्योगिक केंद्र के रूप में वर्णित किया है | इन्ही विवरणों में यूरोप में प्रचलित पटना राईस नाम से चावल कि कुछ नस्लों कि  गुणवत्ता का भी वर्णन मिलता है | अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान यहाँ रेशम तथा कैलिको के व्यापर के लिए फैक्ट्री खोली गई और जल्द हीं यह सौल्ट पीटर(पोटैसियम नाइट्रेट) के व्यापर का एक अहम् केंद्र बन गया | ईस्ट इंडिया कम्पनी के अधीन जाने के बाद यह व्यापर का महत्वपूर्ण केंद्र बना रहा | उन्नीस सौ बारह में बंगाल विभाजन के बाद यह बिहार तथा उड़ीसा कि राजधानी बना | फिर उन्नीस सौ पैंतीस में जब उड़ीसा को भी विभाजित कर एक अलग राज्य बनाया गया तब भी पटना बिहार कि राजधानी बना रहा और आखिरकार दो हज़ार में जब बिहार पुनः बिहार और झारखण्ड दो राज्यों में बटा तब भी पटना ने अबतक राजधानी के रूप में अपना स्थान बरक़रार रखा है | 
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी नगर ने अहम् भूमिका निभाई है | नील कि खेती के विरोध में चंपारण आन्दोलन और उन्नीस सौ बयालीस का भारत छोडो आन्दोलन उलेखनीय है | इसी उन्नीस सौ बयालीस के भारत छोडो आन्दोलन के दौरान विधान सभा भवन के ऊपर तिरंगा फहराने की कोशिश में सात बहादुर स्कूली बच्चे भी शहीद हुए जिनकी स्मृति में पंद्रह अगस्त उन्नीस सौ सैंतालिस को शहीद स्मारक कि नीव रखी गई और आज भी आदम कद कि ये मूर्ति इतिहास कि गवाह के रूप में विधान सभा के मुख्य द्वार पर खड़ी है |
इस शहर के वास्तु को ऐतिहासिक क्रम में तीन खंडो में बांटा जा सकता है :- मध्य पूर्व भाग अर्थात कुम्हरार के आसपास मौर्य तथा गुप्त सम्राटों का महल, पूर्वी भाग अर्थात पटना सिटी के आसपास शेरशाह तथा मुगलों के काल का नगर क्षेत्र तथा बांकीपुर और उसके पश्चिम में बतानी हुकूमत के दौरान बसाई गई नई राजधानी |
भारतीय पर्यटन मानचित्र पर भी पटना का प्रमुख स्थान है, आधुनिक के साथ साथ कई ऐतिहासिक दर्शनीय पर्यटन स्थल भी हैं यहाँ जो कि इतिहास कि कई घटनाओं के साक्षी हैं | अभी और भी बहुत कुछ है कई हज़ार कहानिओं के ताने बाने से जुडा है यह शहर जिन्हें एक बार में बता पाना बहुत मुश्किल है | सिर्फ पटना नहीं पुरे बिहार को नज़दीक से जानने के लिए पढ़ते रहिये लेखों की एक ख़ास श्रृखला जो बिहार शताब्दी वर्ष के ख़ास मौके पर समर्पित है मेरे बिहार को ........................
जय हिंद ! जय बिहार !! 
शहीद स्मारक 


सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

कलम


सूर्य सम है इसमें तेज़ प्रबल 
तू इसको निस्तेज न कर 
कलम रही सदा निश्छल 
तू इससे छल छद्म न कर 
कलम से निकली जो शब्द सरिता 
वही काव्य का रूप हुई 
उद्वेलित, स्वच्छ सी यह सरिता 
तू इसकी स्वच्छता न हर 
प्रकृति सम साहित्य के रूप अनेक 
हर रूप की सुन्दरता विशेष 
भावनाओं में सागर सी गहराइयाँ 
आशाओं में गगन सी उचाइयां 
निबंध कहीं समतल सुघड़ है 
गद्य कहीं पर्वत सा अटल है 
प्रेम में अरण्य सी सघनता 
विरह में सूने मैदान सी वीरानी 
द्वेष व्यंग के कंक्रीटों से
अनुपम  छटा बर्बाद  न कर 
कलम को कलम रहने दे 
तू इसको कृपाण न कर 
कलम चला है जब भी तो 
देश के सम्मान हेतु 
मानवता उत्थान हेतु 
निर्बलों के त्राण हेतु 
इसका गलत उपयोग न कर 
अपने स्वार्थ हेतु 
इसकी तू महानता न हर 
सूर्य सम है इसमें तेज़ प्रबल 
तू इसको निस्तेज न कर 

शनिवार, 5 फ़रवरी 2011

वर्षा



जाने किस पनघट से 

भर अमृत कलश 
चली जा रही थी 
किसने मारा कंकड़ ?
फूटे मेघ घट 
बही रसधार 
धरा पी पी सुधा 
तृप्त हुई जाती है 
भीगने को व्याकुल 
सकल नर नारी 
नन्हों की खिल उठी 
किलकारी 
नदियाँ बाँहें फैलाये 
मांग रही दो बूंद 
पाकर सुधांश 
दे आई सागर को 
आई जो सूर्यकिरण 
उपहार मिले कुछ 
जल  कण
फिर से भर आई वह 
पनघट 
फिर से भर गए 
मेघों के जल घट
 

रविवार, 5 दिसंबर 2010

नयन






नयनों की वाक पटुता पर |
मुग्ध हूँ मुकवाचालता पर |
न कुछ कहकर भी सबकुछ कह जाते हैं|
दिल की बातों से हमे अवगत कराते हैं |
बेजुबां जानवर क्यूँ इतने स्नेहमयी होते हैं?
क्यूंकि जुबां से नहीं नयनों से बात करते हैं |
जुबां तलवार की तेज़ धार है |
करती ह्रदय को जार-जार है |
आँखों में गहराई है इतनी ,
आसमां में ऊंचाई है जितनी |
ये नाराजगी भी कितने प्यार से जताते हैं |
बिन कहे हमारी गलती का एहसास कराते हैं |
नयन परायों को अपना बना लेते हैं |
अपनों से अपनत्व भी बढ़ाते हैं |
आँसु छलका कर पश्चाताप दर्शाते हैं |
दिल के दर्द, विवशता का एहसास भी कराते हैं |
नयनों की वाक पटुता पर |
मुग्ध हूँ मुक वाचालता पर |

रविवार, 21 नवंबर 2010

जल एक -- रूप अनेक

जल है एक, इसके रूप अनेक 
जब है प्यास हमे सताता 
जल अमृत तुल्य हो जाता 
आँसू बन जब नयनों से बहता 
तो दर्शाता है यह विवशता 
पश्चाताप के आँसू बन 
मन के सारे मेल धो देता 
कभी ये आँसू तेजाब बन 
पत्थर दिल को भी पिघला देता 
जब गोताखोर जल में डुबकी लगाता
तब जल उसके लिए कर्मभूमि बन जाता 
यही जल बारिश कि बुंद बन जब बरसता 
प्यासी धरती की तब प्यास बुझाता 
गर्मी के बाद यह वातावरण में ठण्ड लाता
बेचैन लोगो को चैन दिलाता 
फिर खेतों में हरे हरे फसल लहराता 
जलचरों का ये घर भी तो है होता 
मेहनती लोगों से पसीना बन टपकता 
उनके माथे पर मोती सा चमकता 
यही जल जब बाढ़ बन कर आता 
लाखों जीवन को तबाह कर देता 
इंसानों जानवरों सब के लिए काल होता 
खेतों को भी बर्बाद कर देता 
जल तो हर जगह है होता 
धरती पे अम्बर में जल 
जीव में जंतु में इंसानों में जल 
विष्णु के नख शिव के शिख 
ब्रम्हा के कमण्डल में जल 
जल तो सर्वव्यापी है 
कभी पुण्यात्मा तो कभी पापी है